रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने विभिन्न सीरीज के नंबरों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (एचएसआरपी) लगवाने का अंतिम नोटिस जारी किया है। एक मार्च से एचएसआरपी लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
सेक्टर-17 स्थित आरएलए, सेक्टर-42 एसडीएम साउथ और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एसडीएम ईस्ट के ऑफिस में प्लेट्स लगवाई जा सकती है।
इनमें से किसी भी कार्यालय में वाहन मालिक को पूरी डिटेल केसाथ पहुंचना होगा। यह नोटिस सीएच01-एए से एजेड और सीएच01-बीए और बीबी सीरीज के सभी पंजीकृत वाहनों के लिए है।