फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: हर दिन बाढ़ की तरह आ रही प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा याचिकाएं... तंत्र बनाएं पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़

Wed, 24 Jan 2024 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने कहा कि प्रेमी जोड़े घर से भागते हैं और विवाह के अगले ही दिन सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर देते है। यह बहुत गंभीर विषय है कि प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा से जुड़ी याचिकाओं की हाईकोर्ट में बाढ़ सी लग गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा को लेकर लगातार बढ़ती याचिकाओं पर चिंता व्यक्त की है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि बीते कुछ समय में ऐसी याचिकाओं की बाढ़ सी आ गई है। प्रतिदिन 80 से अधिक केस अदालत में पहुंच रहे हैं, ऐसे में इनको व्यवस्थित करने के लिए तंत्र विकसित करना जरूरी है। हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को इस मामले में अदालत का सहयोग करने का निवेदन किया है।

हाईकोर्ट के सामने पंचकूला के एक समलैंगिक प्रेमी जोड़े का केस पहुंचा था। इसमें एक लड़की ने बताया था कि उसकी प्रेमिका को उसके परिजनों ने बंधक बनाया हुआ है। वे उसका विवाह कहीं और करना चाहते हैं और यदि ऐसा हुआ तो वह अपनी जान दे देगी। इस मामले में हाईकोर्ट के समक्ष जो तथ्य आए उससे पता चला कि जिस लड़की को बंधक बनाने की बात कही गई थी, असल में वह नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है कि प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा से जुड़ी याचिकाओं की हाईकोर्ट में बाढ़ सी लग गई है। अक्सर देखने में आता है कि प्रेमी जोड़े घर से भागते हैं और विवाह के अगले ही दिन सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर देते है। इस स्थिति से निपटने के लिए तंत्र विकसित करना जरूरी हो गया है। हरियाणा व पंजाब के एडवाकेट जनरल व यूटी के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल अदालत की इस मामले में सहायता करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें