फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्करी में हाई कोर्ट ने अधिकारियों से मांगे जवाब

Tue, 07 Jan 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग तस्करी के मामले में पंजाब कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंच गई है। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमीत सिंह बराड़ ने जनहित याचिका दाखिल कर ड्रग तस्करी में पकड़े गए पूर्व पुलिस मुलाजिम जगदीश भोला के मामले में सीबीआई जांच के आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस परमजीत सिंह एवं जस्टिस नविता सिंह पर आधारित बेंच ने पंजाब सरकार, गृह सचिव, डीजीपी, एसपी पटियाला और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की आगामी सुनवाई 10 जनवरी के लिए निर्धारित की गई है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने भोला को सिंथेटिक ड्रग की काफी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में इस ड्रग की अंतरराष्ट्रीय कीमत 700 करोड़ से ऊपर बताई गई। याचिका के अनुसार यह रैकेट बड़े राजनीतिज्ञों और अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है।

याचिका में कहा गया कि ड्रग तस्करी में गिरफ्तार आरोपी भोला सीबीआई को उन बड़े राजनीतिज्ञों और अफसरों के बारे में खुलासा कर सकता है जो इस रैकेट में शामिल हैं।

याचिका में दलील दी गई है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी हाल ही में इस मामले की जांच सीबीआई से कराने से इनकार कर दिया है।

याचिका में कहा गया कि मुख्यमंत्री का यह फैसला न केवल गैरकानूनी है बल्कि असंवैधानिक भी है। याचिका में आरोप लगाया है की मामले की सीबीआई जांच से इनकार कर सरकार इस रैकेट में शामिल कई बड़े नामों को बचाना चाहती है।

दूसरी तरफ पंजाब पुलिस भी इस मामले की जांच में जल्दबाजी कर रही है, ताकि दोषी पुलिस मुलाजिमों को बचाया जा सके। लिहाजा इस मामले को सीबीआई के सौंप दिया जाना चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने भी मामले की सीबीआई से जांच करवाये जाने को लेकर पंजाब के गृह सचिव, डीजीपी, एसएसपी पटियाला और सीबीआई को नोटिस जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें