फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA का जादूः समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर फुटबॉल प्लेयर्स की अग्निपरीक्षा

Mon, 18 Jun 2018 03:54 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
football
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2018 का बुखार दुनिया भर में फुटबॉल के चेहेतों के सिर चढ़ कर बोल रहा हैं। चंडीगढ़ की फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी भी आजकल जोश में आए हुए हैं। इसलिए खिलाड़ी हाई एल्टीट्यूड कैंप में अपनी प्रतिभा का निखारने के लिए रविवार को शिलारू के लिए रवाना हुए। यह कैंप हिमाचल प्रदेश की वादियों में लगाया जा रहा हैं। जोकि शिमला से 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर शिलारू में लगाया गया है।
विज्ञापन


समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस हाई एल्टीट्यूड कैंप का आयोजन चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट कर रहा है। इसमें सेक्टर-42 स्थित क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल अकादमी के प्लेयर्स शिरकत कर रहे हैं। अकादमी के खिलाड़ियों को गर्मियों में मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर साल इस तरह का कैंप लगाया जाता है। पिछले साल शिलारू में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अपने खिलाड़ियों के लिए विभिन्न कैंपों को लगाया गया था जिस वजह से यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट वहां पर हाई एल्टीट्यूड कैंप नहीं लगा पाया।

हाई एल्टीट्यूड कैंप का मतलब खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। जहां पर लेटेस्ट तकनीकों और मल्टी सुपर मशीनों पर वर्क आउट करने के बाद खिलाड़ी मानसिक रूप से और भी अधिक मजबूत हो जाते हैं। जिसका फायदा उसे आगामी टूर्नामेंट और चैंपियनशिप के दौरान मिलता है।
विज्ञापन


फुटबॉल और क्रिकेट एक साथ, हॉकी बाद में
हाई एल्टीट्यूड कैंप में फुटबॉल और क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी एक साथ 18-28 जून तक रहेंगे। फुटबॉल अकादमी के वरिष्ठ कोच हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी अकादमी से जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल 48 बच्चे इस कैंप में शामिल हो रहे हैं। क्रिकेट अकादमी के कोच ने बताया कि उनके यहां से 24 क्रिकेटर्स इस कैंप का हिस्सा होंगे। वहीं हॉकी के कोच के मुताबिक वह कैंप में 28 जून से 8 जुलाई तक रहेंगे। इस दौरान कुल 43 खिलाड़ी कैंप के लिए तैयार है इनमें 21 लड़के और 22 लड़कियां शामिल हैं।

यहां मिलती है सुपर सुविधाएं
शिमला से ऊंचाई पर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर शिलारू में खिलाड़ियों के लिए सुपर सुविधाओं की व्यवस्था हैं। यहां पर इंडोर गेम्स की सुविधाएं है इनमें वॉलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और मल्टी स्पेशलिस्ट जिम शामिल हैं। वहीं एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल के लिए बेहतरीन स्टेडियम और हॉकी के लिए फास्ट ग्रीन टर्फ शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें