फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारों को लेकर पंजाब में जारी हुआ हाई अलर्ट, सीएम ने कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 06 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कट्टरपंथियों की हाल की गतिविधियों के मद्देनजर दिवाली पर पुलिस को अति चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने ये निर्देश जारी किए। मीटिंग में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, डीजीपी सुरेश अरोड़ा और डीजीपी (इंटेलिजेंस) दिनकर गुप्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन


डीजीपी ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी और राज्य की घटनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने 3-4 नवंबर को पंजाब पुलिस की तरफ से एजीएच के आतंकवादी गिरोह को खत्म किए जाने बारे भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी। कैप्टन ने भीड़भाड़ वाले बाजारों आदि और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सख्त सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों को हुक्म दिए।

उन्होंने दिवाली के दौरान उच्च सुरक्षा इस्तेमाल करने के लिए सभी पुलिस मुलाजिमों को वापस बुलाने के लिए भी डीजीपी से कहा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पैदा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए दीवाली पूरी तरह सुरक्षित बनाना पुलिस की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें