फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से बचने के लिए वकील चैंबर में छिपा प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने दी सुरक्षा

Tue, 25 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला कोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर आए प्रेमी-प्रेमिका परिवार के डर से एक वकील के चैंबर में छिप गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार खारवन निवासी गौरव और देवधर निवासी अनुराधा ने बीती 21 जुलाई को गधौली स्थित दुर्गा मंदिर में प्रेम विवाह किया था। सोमवार को वे पुलिस सुरक्षा लेने के लिए जिला कोर्ट आए थे। दोपहर के समय उन्हें किसी ने सूचना दी कि लड़की के परिजन उन्हें मारने के लिए घूम रहे हैं। परिजनों से बचने के लिए वे एक वकील के चैंबर में छिप गए। हुडा चौंकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

लड़का लड़की वकील के चैंबर में जरूर थे। उनसे पूछा गया कि किसी से कोई डर है या धमकाया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजनों को भी तलाशा गया। उन्हें समझा दिया कि कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। यदि किसी को दिक्कत है तो पुलिस को शिकायत करे या फिर कोर्ट के सामने अपनी बात रखें। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। इसके बाद दोनों कोर्ट से सुरक्षा लेकर सेफ हाउस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें