समाज कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करें : राणा
बरवाला। महाराणा प्रताप एकता संगठन की बैठक सोमवार को बरवाला व बतौड़ में कृष्ण पाल राणा की अध्यक्षता में शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में राजपूत समाज के लोगों और युवाओं ने बढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान राणा ने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल में अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा, तभी समाज उन्नति की ओर अग्रसर होगा। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने संगठन के पदाधिकारियों को समस्याएं बताईं, जिनका संगठन ने सरकार और प्रशासन से हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ओमप्रकाश राणा बरवाला, तरसेम राणा बरवाला, राहुल, बल ङ्क्षसंह राणा बरवाला, धर्मपाल बतौड़, राजिन्द्र, हेम सिंह, रामपाल, संतराम, भंभूल राणा, जितेंद्र राणा, श्यो पाल राणा, महीपाल राणा व अन्य राजपूत समाज के लोग और युवक मौजूद थे।