फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों का नया हथकंडा: पैरासिटामोल की गोलियों के पाउडर को चिट्टा कहकर बेच रहे, बठिंडा में एक काबू

Thu, 07 Sep 2023 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

बीड तलाब बस्ती नंबर दो निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनकी बस्ती में बडे़ स्तर पर चिट्टा बिक रहा था। जब से नशा विरोधी कमेटी बनी तब से चिट्टा बिकना बंद हो गया। अब तस्करों ने नया हथकंडा अपनाते हुए पैरासिटामोल की गोलियों को पीस कर उनका पाउडर चिट्टा कहकर बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पाउडर बनाता तस्स्कर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में चिट्टा तस्करों ने नया हथकंडा अपना लिया है। तस्कर गोलियां पीस कर उनके पाउडर को चिट्टा कहकर बेचने लगे हैं। बुधवार रात बीड तलाब बस्ती नंबर 2 में इसी तरह का मामला सामने आया। एक तस्कर प्रदीप सिंह की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Raghav-Parineeti: चंडीगढ़ में होगी परिणीति-राघव चड्ढा की रिसेप्शन, पंजाबी रीति रिवाज से बंधेंगे बंधन में

बीड तलाब बस्ती नंबर दो निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनकी बस्ती में बडे़ स्तर पर चिट्टा बिक रहा था। जब से नशा विरोधी कमेटी बनी तब से चिट्टा बिकना बंद हो गया। अब तस्करों ने नया हथकंडा अपनाते हुए पैरासिटामोल की गोलियों को पीस कर उनका पाउडर चिट्टा कहकर बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले तस्कर प्रदीप सिंह की वीडियो बनाई। उसके बाद कमेटी सदस्य एवं बस्ती के लोगों के सामने उससे एक काले रंग की पुड़िया बरामद की जिसमें गोलियों का पाउडर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने प्रदीप सिंह की वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर उसके पास से गोलियों का पाउडर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें