फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर मची हलचल, बीएसएफ ने की फायरिंग, 4.40 किलो हेरोइन बरामद

Mon, 23 Mar 2020 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीएसएफ की बीओपी न्यू गजनीवाला के पास रविवार रात्रि भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के पैकेट फेंकने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग की। पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं फेंक कर भाग गए। बीएसएफ ने सोमवार सुबह घटना वाली जगह पर सर्च अभियान चलाकर वहां से हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन तीन किलोग्राम आंका गया है।

विज्ञापन


बीएसएफ के मुताबिक रात के समय बीएसएफ की बटालियन-124 के जवान बीओपी न्यू गजनीवाला के पास सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों को पाकिस्तानी तस्करों की फेंसिंग के उस पार से कुछ हरकत महसूस हुई। तस्करों की गतिविधि भांपकर बीएसएफ जवान सतर्क हो गए और उन्होंने रात के अंधेरे में अंदाजे से तस्करों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

बीएसएफ की तरफ से फायरिंग होती देख पाक तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं फेंक भाग गए। बीएसएफ ने सोमवार सुबह घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया तो वहां से बीएसएफ को हेरोइन के तीन पैकेट बरामद हुए। जिनका वजन तीन किलोग्राम आंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर: पाक से आई हेरोइन संग तस्कर दबोचा

सीआईए स्टाफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर सरहद से एक किलो चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी किसानी की आड़ में पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करता था। तस्कर की फेंसिंग पार जमीन है और बीएसएफ से गेट पास बनवाया है। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ के एएसआई पिपल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि किसान गुरदेव सिंह निवासी नौ बहराम शेर सिंह वाला की जमीन फेंसिंग पार है। खेती के बहाने फेंसिंग पार खेतों में जाकर पाक तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाकर सप्लाई करता है। गुरदेव ने पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाई है, जो उसके खेतों में पाक तस्कर रखकर गए हैं। 

पुलिस ने गुरदेव को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ की गई। गुरदेव ने बताया कि उसके खेत में पाक से आई हेरोइन पड़ी है, जिसे वह मौका देख लाने की फिराक में था। पुलिस ने बीएसएफ के साथ तालमेल बनाकर गुरदेव की निशानदेही पर फेंसिंग पार गुरदेव के खेतों से एक किलो चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह के मुताबिक गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है कि वह आगे किन लोगों को हेरोइन सप्लाई करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें