फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी संगीत ने सूफियाना किया यहां का माहौल

Mon, 02 Dec 2013 09:08 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में आयोजित दो दिवसीय आठवें हेरिटेज फेस्टिवल का समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कुलदीप शर्मा ने दीप प्रज्वलित की।
विज्ञापन


उनके साथ उनकी पत्नी नीलम शर्मा भी मौजूद थीं। रविवार को दिन में कई प्रतियोगिताएं हुईं और शाम को सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक हरि व सुखमणि द्वारा पारंपरिक सूफी को आधुनिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने सूफी गायन से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर शर्मा ने कहा कि पिंजौर गार्डन हरियाणा का ऐतिहासिक गार्डन है, जिसे मुगलों ने बनवाया था। इसके हरियाणा प्रदेश के अधीन आने के बाद से ही सरकार ने हेरिटेज फेस्टिवल मनाने का निर्णय लिया, ताकि लोगों का अपने प्राचीन धरोहरों के साथ जुड़ाव हो सके। उन्हें यहां आकर अवध की शाम महसूस हो रही है।
विज्ञापन


उधर, पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इसे देश-प्रदेश के मानचित्र पर लाने एवं इसकी प्राचीन रूपरेखा को कायम रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये अफसर भी पहुंचे समारोह में
समापन के दिन हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, निगम के प्रधान सचिव  विजय वर्धन, प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा, उपायुक्त पंचकूला डा. एसएस फुलिया, हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रेनु फुलिया, अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा, उपमंडल अधिकारी (ना.), कालका मनीता मलिक, हरियाणा पर्यटन निगम के अतिरिक्त निदेशक पंकज चौधरी, निगम के महाप्रबंधक (प्रशासन) जगदीप ढांडा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें