फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, नहीं हटेंगी पुराने पंचकूला से दुकानें

Mon, 02 Dec 2013 09:04 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने पंचकूला के दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन दुकानों को तब तक तोड़ने पर रोक लगा दी है, जब तक इनके लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध नहीं करा दी जाती है।
विज्ञापन


इसी खुशी में दुकानदारों ने दुकानों के सामने एक समारोह आयोजित कर विधायक डीके बंसल को तलवार और सिरोपा देकर सम्मानित किया, क्योंकि उनके प्रयास से ही दुकानदारों को यह राहत मिली है।

इससे पहले विधायक ने दुकानदारों की ओर से शनिवार को उन्हें सौंपी गई चाबियां लौटाते हुए स्वयं ताला खोलकर पूरी दुकानें खोलने को कहा।

शनिवार को ही दुकानदारों ने विधायक को चाबियों से भरा थैला सौंपते हुए कहा था कि वे अब तभी दुकानें खोलेंगे, जब सरकार उनके लिए वैकल्पिक जगह देने की बात करेगी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि हुडा के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह उनका सोचा समझा एक षडयंत्र था, क्योंकि उन्हें पता था कि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश व राजस्थान में चुनावों में प्रचार में व्यस्त हैं।

उनके आने से पहले ही दुकानें तोड़ने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी, लेकिन उनका मंसूबा नाकामयाब रहा।

वहीं, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन उमेश सूद ने कहा कि विधायक डीके बंसल की तारीफ की।

इस मौके पर उनके राजनीतिक सचिव सतनाम सिंह चट्ठा, निजी सचिव सोहन सैनी, सचित सोनी, कृष्ण गोयल, संजीव राणा, अंकुर गुलाटी, मनोज अग्रवाल व भारी संख्या में दुकानदार और उनके परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें