फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ नजर आए तो इस नंबर पर करें कॉल

Sat, 10 May 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड क्षेत्र के गांव रामपुरकलां में तेंदुए की मौजूदगी जंगल की आग की तरह फैली गई है। लोगों में दहशत है। अंधेरा होते ही लोग कहीं आने-जाने से डरने लगे हैं। बनूड के अलावा जीरकपुर एवं घग्गर के साथ लगते डेराबस्सी के कई गांवों में लोग भी डरे हुए हैं।
विज्ञापन


कई दिनों से तेंदुए की तलाश में लगे वन विभाग के अधिकारियों को कोई सफलता नहीं मिली है। अब विभाग के रेंज अफसर सुखदेव सिंह ने हैल्पलाइन नंबर 9592094151 जारी किया है। लोगों से कहा कि वे डरें नहीं, यदि किसी को कहीं तेंदुआ दिखाई दे, तो वे इस नंबर पर संपर्क करें।

विभाग की कई टीमें तेंदुए को काबू करने के लिए इलाके में घूम रही हैं। विभिन्न जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं। चिड़ियाघर के निकट गांवों में तेंदुए का खौफ अधिक है। यहां लोग घूमने आते हैं। लोगों का मानना है कि तेंदुआ चिड़ियाघर के निकट जंगली इलाके में घूम रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि शिवालिक की पहाड़ियों से नर एवं मादा तेंदुए का जोड़ा अपने बच्चे के साथ खाने की तलाश में रास्ता भटक जाने से इस क्षेत्र में घुस आया है। जिसमें से एक चिड़ियाघर में काबू कर लिया, जबकि दूसरा निकट के गांवों में घूम रहा है।

फील्ड अफसर मुनीष कुमार ने बताया कि वन विभाग जिला पटियाला के अधिकारी अश्वनी तंगरी की अगुवाई में कई टीमें तेेेंदुए को पकड़ने में दिन रात क्षेत्र में घूम रही है। अश्वनी ने बताया कि रामपुरकलां में तेंदुआ होने की सूचना मिलने के बाद उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग कहीं नहीं मिला है।

रामपुरकलां गांव के अलावा कहीं और जगह पर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। गांव में चरी के खेतों में पिंजरा भी लगाया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ यहां से कहीं दूर निकल गया है, लेकिन लगातार वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में टीमों जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें