फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड कैंसर से जूझ रही बच्ची को मदद की दरकार

Mon, 21 Dec 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से जूझ रही बच्ची हीना को आपकी मदद की दरकार है। उसका इलाज पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक्स में चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों पीजीआई ने उसे दाखिल कर लिया है, लेकिन धन की कमी के कारण उसके इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। उसके पिता सुरेंद्रपाल दिहाड़ी मजदूर हैं। उनका कहना है कि पीजीआई ने उन्हें इलाज में करीब ढाई लाख रुपये का खर्च बताया था।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये की मदद भी मिली, लेकिन बाकी रकम जुटा पाना उसके लिए मुश्किल हो रहा है।

सुरेंद्र पाल ने शहरवासियों से अपील की है कि उसकी बच्ची के इलाज में उसकी मदद करें। यदि कोई व्यक्ति सुरेंद्रपाल की मदद करना चाहता है तो वह उसके मोबाइल नंबर 8427752235, 7355043309 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें