फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच हजार साल प्राचीन बाबा मुक्तेश्वर धाम में भारी लैंड स्लाइडिंग

Sat, 23 Aug 2025 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। शाहपुरकंडी से 5 किलोमीटर की दूरी पर गांव डुंग में स्थित साढ़े पांच हजार साल प्राचीन बाबा मुक्तेश्वर धाम में शनिवार सुबह करीब 4 बजे भारी लैंड स्लाइडिंग होने पर धाम में यात्रियों की सुविधा के लिए नीचे बनाए गए चार शौचालय एवं स्नान गृह, पानी का बोर पूरी तरह मलबे में दब गए।
विज्ञापन

इसके चलते लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बाबा मुक्तेश्वर धाम प्रबंधक कमेटी के प्रेस सचिव अंकुश तनवाल के मुताबिक लैंड स्लाइडिंग के कारण बहुत भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है तथा इसकी सफाई में महीनों लग जाएंगे। राहत की बात यह रही की लैंड स्लाइडिंग के कारण किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। देर रात लगातार हुई भारी बारिश के चलते रुक-रुक कर लैंड स्लाइडिंग हुई है। लैंड स्लाइडिंग को प्राकृतिक आपदा ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें