फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: आज भी झेलने होंगे लू के थपेड़े, दो जिलों में हालात ज्यादा खराब, 46 के पार हुआ पारा

Thu, 09 Jun 2022 01:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बठिंडा और पटियाला बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकले। बाहर जाना भी पड़े तो वह अपने साथ पानी और अन्य जरूरी वस्तुओं को साथ ले जाएं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। बृहस्पतिवार को भी लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। राज्य के दो जिलों बठिंडा और पटियाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के माझा के अंतर्गत आने वाले पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में लू जारी रहेगी। वहीं, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर में रहने वाले लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। दोआबा के दो अन्य जिले कपूरथला और जालंधर में लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी मालवा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के साथ पूर्वी मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू के थपेड़े लोगों को झेलने होंगे। रोपड़ में राहत रहेगी।
 
मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में रहने वाले लोगों को हिदायत दी है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकले। बाहर जाना भी पड़े तो वह अपने साथ पानी और अन्य जरूरी वस्तुओं को साथ ले जाएं। बुधवार को पटियाला और बठिंडा जिले सबसे गर्म रहे। बठिंडा का अधिकतम तापमान 46.5 और पटियाला का 46.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अन्य सभी जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें