फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाई पुलिस, सुखपाल खैरा की जमानत पर सुनवाई टली, अब 11 को होगी सुनवाई

Tue, 09 Jan 2024 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

कई वर्ष पुराने एनडीपीएस मामले में जेल में बंद विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद कपूरथला पुलिस ने सुभानपुर थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था। नाभा जेल से गिरफ्तार करा कपूरथला अदालत में पेश करने पर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुलत्थ के कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को टल गई है। अब अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी। यह जानकारी उनके वकील कंवलजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आज अदालत में पुलिस ने रिकार्ड पेश नहीं किया है। 
विज्ञापन


जज सुप्रीत कौर की अदालत ने सुखपाल खैरा को 6 जनवरी को 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। जिसके बाद सुखपाल खैरा को नाभा जेल में भेजा गया था। वहीं उनके वकील ने एक जमानत याचिका दाखिल कर दी थी। जिस पर पुलिस को रिकार्ड पेश करने के लिए कहा गया था। नौ जनवरी को रिकार्ड पेश करना था लेकिन आज भी रिकार्ड पेश न करने के चलते सुनवाई की अगली तारीख 11 जनवरी दे दी है   

यह भी बता दें कि कई वर्ष पुराने एनडीपीएस मामले में जेल में बंद विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद कपूरथला पुलिस ने सुभानपुर थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था। नाभा जेल से गिरफ्तार करा कपूरथला अदालत में पेश करने पर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था। जिसके बाद शुक्रवार को अदालत ने 14 दिन के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेजा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें