फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पंजाब सरकार सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

Thu, 14 Dec 2023 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ए कैटेगरी के गैंगस्टरों की सूची में शामिल लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू 14 और 17 मार्च को निजी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात गैंगस्टर और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई के निजी चैनल पर प्रसारित इंटरव्यू मामले की आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। पंजाब सरकार आज अपना जवाब दाखिल करेगी। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की किसी भी जेल से नहीं हुआ था। इस बारे में कोई सबूत मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को नहीं मिला है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। 

ए कैटेगरी के गैंगस्टरों की सूची में शामिल लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू 14 और 17 मार्च को निजी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। एसआईटी काफी समय से मामले की जांच कर रही थी। इसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई है। 
विज्ञापन


लंबी पूछताछ के बाद बनी है रिपोर्ट
यह रिपोर्ट पूरी तरह गुप्त है, हालांकि सूत्रों से पता चला है कि रिपोर्ट बनाने से पहले एसआईटी ने इस मामले की लंबी पड़ताल की है ।एसआईटी ने 90 के करीब पंजाब पुलिस के अधिकारियों और जेल विभाग के मुलाजिमों और लारेंस से पूछताछ की है । एसआईटी  बठिंडा जेल भी गई थी ।इसके अलावा टीम ने खरड़ मानसा और उन स्थानों का दौरा भी किया था, जहां पर लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड के दौरान रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें