फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डॉक्टर्स की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री विज बोले- जल्द निकलेगा समाधान, CM खुद ले रहे मामले का संज्ञान

Fri, 25 Nov 2022 01:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मंत्री विज ने विद्यार्थियों व डॉक्टर्स से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन करें आंदोलन का अधिकार है, मुझे उस पर एतराज नहीं है लेकिन मरीजों का नुकसान नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में डॉक्टर्स की हड़ताल के मामले में बातचीत हुई है। मंत्री विज ने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री खुद संज्ञान ले रहे हैं मेरी आज भी मुख्यमंत्री से बात हुई है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे का हल एक-दो दिन में निकल जाएगा। विज न कहा कि  तमाम डॉक्टर से अपील करना चाहता हूं कि आप लोग आंदोलन करें आंदोलन का अधिकार है, मुझे उस पर एतराज नहीं है लेकिन मरीजों का नुकसान नहीं होना चाहिए। मानवता के आधार पर डॉक्टर्स  को मरीजों के बारे में जरूर विचार करना चाहिए।  

विज्ञापन


मंत्री विज ने कहा कि कॉमन कैडर के मुद्दे पर यह पहले ही तय हो चुका है कि पीजीआई डॉक्टरों को ऑप्शन दिया जाएगा,  वह पीजीआई कैडर में रहना चाहते हैं या कामन कैडर में जाना चाहते हैं, यह बात पीजीआई डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से पहले ही बातचीत में तय हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें