फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोगों की हालत बिगड़ने की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में हरियाणा सरकार ने जांच बैठा दी है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच करेगा। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सोमवार चार मार्च को तीन दंपती गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। यहां पर अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाना खत्म होने के बाद उन्हें रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया। इसे लेने के बाद पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। मुंह में जलन के साथ खून निकलने लगा था। पांचों को एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई: विज
स्वास्थ्य मंत्री विज का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी दोषी होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



राठी हत्याकांड : एसटीएफ ने बेहतर काम किया, केस सीबीआई को सौंपा
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में एसटीएफ ने बेहतर काम किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदन में यह मामला उठा तो मैंने सदस्यों को विश्वास दिलाया था कि वह इस केस की सीबीआई जांच कराएंगे। अब केस सीबीआई को सौंपा जा चुका है, आगे की कार्रवाई सीबीआई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें