फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का एक्शन: छापा मारकर अवैध सेंटर को किया सील, गर्भपात के बाद बिगड़ी थी महिला की तबीयत

Mon, 02 May 2022 11:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

डॉक्टरों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग पंचकूला के पास आई। जिसके बाद एक टीम बनाकर सोमवार को दबिश दी। जिसके बाद ही पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर चल रही इस दुकान का भंडाफोड़ हुआ। 
विज्ञापन
अवैध सेंटर को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर राजीव कालोनी में एक दुकान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। जहां जांच के दौरान अवैध तौर पर किए जाने वाले गर्भपात के मामले का खुलासा हुआ। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को चंडीगढ़ से सूचना मिली थी कि यहां से गर्भपात करवाने के बाद एक महिला की तबीयत नाजुक हो गई है। जिसका उपचार चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। 

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर पहले महिला को मनीमाजरा अस्पताल ले गए थे, जिसके बाद उसे सेक्टर 16 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां पर डॉक्टरों को पता चला कि महिला ने गलत तरीके से गर्भपात करवाया है। इसके बाद महिला को पीजीआई रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद पहले टीम इस दुकान के अंदर पहुंची थी। 

3-4 दिन पहले सरीता कौशल ने 34 साल की महिला का गर्भपात करवाया था। इसके बाद जब उसकी तबियत खराब हो गई तो पीजीआई दाखिल करवाना पड़ा। यहां से डॉक्टरों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग पंचकूला के पास आई। जिसके बाद एक टीम बनाकर सोमवार को दबिश दी। जिसके बाद ही पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर चल रही इस दुकान का भंडाफोड़ हुआ। 
विज्ञापन


डॉ. स्नेह सिंह की शिकायत सरिता कौशल और अनिल कौशल के खिलाफ पुलिस ने एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें सरिता कौशल की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अनिल कौशल अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। - सुशील कुमार, जांच अधिकारी। 

अवैध गर्भपात के बाद एक महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसका उपचार चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। वहां से पता चला कि महिला ने अवैध तरीके से गर्भपात करवाया है। जिसके बाद टीम बनाकर राजीव कालोनी में एक दुकान पर छापेमारी की गई। जहां पर पता चला कि एक एनजीओ चलाने वाली महिला ने अवैध गर्भपात किया है। जो महिला पीजीआई में दाखिल है, वो दो तीन बार पहले भी इसके पास जा चुकी है। - डॉ. मुक्ता, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें