फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से छेड़खानी करने वाले चिकित्सक को सस्पेंड करने की सिफारिश, प्रशासन ने स्वीकारी

Tue, 17 Dec 2019 12:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज में दो महिला डॉक्टरों से छेड़खानी के मामले में मेडिकल कॉलेज ने आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद यूटी हेल्थ सेक्रेटरी ने सस्पेंशन के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि सोमवार रात तक इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से लिखित में आर्डर जारी नहीं हुए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को इसके ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। डॉ. अनिकेत पर अस्पताल की ही दो महिला डॉक्टरों के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप था। मेडिकल कॉलेज की ओर से इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाद में अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

मामला बीते छह दिसंबर का है। आरोप था कि डा. अनिकेत शराब पीकर हास्पिटल पहुंचे और दो महिला व एक अन्य डॉक्टर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और छेड़खानी भी की। साथ ही मारपीट भी की। आठ दिसंबर को यह मामला हॉस्पिटल प्रशासन के संज्ञान में आया और इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ हॉस्पिटल प्रशासन ने इस मामले में जांच कमेटी बैठाई। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने इस मामले में यूटी प्रशासन से डॉक्टर को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। यूटी प्रशासन ने हॉस्पिटल प्रशासन की सिफारिश मान ली और डॉक्टर को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

यौन शोषण के आरोप नहीं मिले
हॉस्पिटल की दो इंटरनल कमेटी ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण के तथ्य नहीं मिले हैं, जबकि हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दी गई थी। कमेटी ने मामले की रिपोर्ट डायरेक्टर आफिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें