फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रिश्वत केस में हेड कांस्टेबल की अर्जी, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 सब्जी मंडी में फल विक्रेता से मासिक रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने अपने बचाव में अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आरोपी ने सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दाखिल कर संबंधित स्थानों की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की।
विज्ञापन

अर्जी में कहा गया है कि सेक्टर-26 मंडी और मध्य मार्ग स्थित एक शोरूम के कैमरों की फुटेज उसके बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। उसने विशेष रूप से 31 मार्च 2026 को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सीबीआई ने 31 मार्च को बलटाना निवासी फल विक्रेता रवि शंकर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पिछले तीन-चार महीनों से उसे परेशान कर रहा था और हर महीने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगता था। ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें