हिसार में खुशी मनाते टॉपर पलक के परिजन
निजी स्कूलों अपेक्षा सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत बेहतर रहा है। इसी तरह शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा है। राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 76.39 रही है जबकि निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 72.61 है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 75.74 है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 71.83 रही है।
प्राइवेट परीक्षा का परिणाम 57.61 प्रतिशत
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के प्राइवेट परीक्षार्थियों का परिणाम 57.61 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 19,144 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें से 11,028 पास हुए।
मोबाइल एप पर जान सकेंगे रिजल्ट
12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भिवानी बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल एप पर देखा जा सकता है। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि परिणाम संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
पुनर्मूल्यांकन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच/ पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तमन्ना गुप्ता ने हासिल किया दूसरा स्थान
बोर्ड सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर आगामी पूरक परीक्षा जुलाई माह में होगी। स्वयंपाठी (प्राइवेट) छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन सात सौ रुपये सामान्य शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई से 13 जून तय की गई है। विलंब शुल्क सौ रुपये के साथ पंजीकरण तिथि 14 से 18 जून तक, तीन सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 से 23 जून और एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 से 28 जून तक पंजीकरण कराया जा सकता है।
म्हारे होनहार
विज्ञान संकाय
छात्र स्कूल प्राप्त अंक
दीपक रावमावि बवानीखेड़ा (भिवानी) 497
मुस्कान भारद्वाज एसडी स्कूल छपार (झज्जर) 492
गिफ्टी जीवन ज्योति स्कूल मंढौला (रेवाड़ी) 490
कॉमर्स संकाय
पलक पीजीएसडी स्कूल हिसार 494
तमन्ना गुप्ता आरोही मॉडल कनहेड़ी (फतेहाबाद) 493
मोनिका पीजीएसडी हिसार 491
कला संकाय
शिव कुमार जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पलवल 494
शिवानी वत्स एसडी मेमोरियल स्कूल मोहना (फरीदाबाद) 494
मानसी एसडी मेमोरियल स्कूल मोहना (फरीदाबाद) 492
गीता कन्या गुरुकुल, खरल (जींद) 491
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं
होम पेज पर दिए गए HBSE Class 12 Result संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम, रोल नंबर आदि विवरण डालें।
स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।