फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, करें आवेदन

Fri, 28 Oct 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगर आपने नर्सिंग कोर्स किया है और सरकारी नौकरी चाहती हैं तो सुनहरा मौका मिला है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट आदि के 2881 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 नवंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को वेबसाइट www.hssc.nic.in पर लॉगइन करना होगा।
 
पदों का विवरण: स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, डाइटीशियन, स्टोरकीपर आदि। जनरल कैटेगरी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये होगा। अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 35 रुपये व 18 रुपये। ज्यादा जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर विजिट करें।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के 750 पदों पर भर्ती

एडमिशन - फोटो : amar ujala
पंजाब पुलिस विभाग नियमित आधार पर कांस्टेबल (ड्राईवर) पुरूष के खाली पड़े 750 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 नंवबर है और इसके लिए आवेदन को 12वीं पास होना जरूरी है।

साथ ही उसके पास लाइट मोटर व्हीकल या हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 10वीं कक्षा स्तर पर पंजाबी एक अनवार्य विषय या वैकल्पिक विषय के रूप में, के साथ पास होना चाहिए।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण टेस्ट और ड्रग एडिक्शन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 15 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।

जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये होगा। आवेदन करने के इच्छुक पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 5134 पदों पर भर्ती

एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर और असिस्टेंट के 5134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 नवंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 12वीं पास होने की डिग्री होनी चाहिए।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष वर्ष निर्धारित की गई है। पदों पर भर्ती के बाद रुपये 5200- 20200 (GP- 1900/-, 2400/-) वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को वेबसाइट www.ssc.nic.in पर लॉगइन करना होगा।
 
इन शहरों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
SSC इन पदों के लिए जिन शहरों में परीक्षा आयोजित करेगी, वे हैं: आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, पटना, गंगटोक, रांची, भुवनेश्वर, संभलपुर, कोलकाता, बैंगलुरु, गुलबर्गा, धारवाड़, बीकानेर, अजमेर, दिल्ली, श्रीनगर, जयपुर, कोहिमा, अगरतला, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, सूरत, मुंबई, अकोला, नांदेड, भोपाल, ग्वालियर, बिलासपुर, शिमला, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, जबलपुर, इंदौर आदि.
 
पदों का विवरण: पोस्टल असिस्टेंट/ सोर्टिंग असिस्टेंट 3281 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर 1321 पद, लोअर डिवीज़न क्लर्क 506 पद, कोर्ट क्लर्क 26 पद, पोस्टल असिस्टेंट/ सोर्टिंग असिस्टेंट 3281 पद। जनरल कैटेगरी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होगा। अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें