फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: भर्तियां रुकने से नाराज युवाओं का हंगामा, भूपेंद्र हुड्डा का घर घेरने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

Wed, 28 Aug 2024 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदर्शनकारी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवाओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भर्तियां अटकने से नाराज युवाओं ने बुधवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा निकाला। सैकड़ों की संख्या में युवा एमएलए हाॅस्टल के पास एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सेक्टर 7 स्थित आवास का घेराव करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उनको पहले ही रोक लिया। धक्का-मुक्की होने के चलते पुलिस को युवाओं पर वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। बाद में कुछ युवाओं ने अपनी गिरफ्तारियां भी दीं। एक घंटे से अधिक समय तक युवाओं ने हंगामा किया।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग के खिलाफ प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। सरकार युवाओं को रोजगार देना चाहती है, लेकिन कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग इसमें रोड़ा अटका रहा है। कांग्रेस रोजगार के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन



भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव हरीश गुर्जर ने कहा कि भर्ती रोको गैंग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने गिरफ्तारियां भी दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मांग है कि भर्तियों के रिजल्ट पर जो रोक लगाई है, उसे हटवाया जाए। साथ ही उन्होंने भाजपा को भी चेताया कि यदि रोक हटने के बाद भर्तियां नहीं होती हैं तो वे भाजपा के खिलाफ भी प्रदर्शन करेंगे।

कुछ दिन पहले कांग्रेस ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से निकाली गई भर्तियों पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुए इन सभी भर्तियों का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी थी। परिणाम जारी नहीं होने से ही युवा नाराज हैं। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 27 हजार पदों पर परिणाम जारी करने के लिए आयोग से अनुमति मांगी है। अब आयोग को इस पर फैसला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें