फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के नाम रहा शहीद भगत सिंह क्रिकेट चैंपियन का खिताब

Fri, 27 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचकूला में शहीद भगत सिंह जूनियर नेशनल लीग क्रिकेट चैपिंयनशिप में अंडर 14 फाइनल मैच हरियाणा ने नेपाल को हराकर जीत लिया। यह मुकाबला पंचकूला सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और नेपाल की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेवाजी करते हुए नेपाल के सामने 30 ओवर में चार विकेट खोकर 177 रन का लक्ष्य रखा।  वहीं नेपाल की टी 136 रन पर ही सिमट गई। विशेष शर्मा ने हरियाणा के लिए 100, पारस ने 37, कुनाल गुलिया ने 17 रन बनाए। बिपिन त्रिपाठी ने 41 रन देकर 2, सूर्या लांमा ने 27 रन देकर 2 विकेट झटके। जबकि नेपाल की टीम 28.4 ओवर में 136 रन पर ही ढेर हो गई। नेपाल के लिए प्रणय शाह ने 42, सूर्या लांमा ने 22 रन बनाए। इजाज अहमद ने 25 रन देकर 3, पारस ने 34 रन देकर 3, गुरनूर सिंह ने 15 रन देकर 2 विकेट झटके।

हरियाणा क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में अंडर 14 कैटेगरी में विशेष शर्मा मैन आफ द मैच चुना गया। अंडर 14 में हरियाणा की टीम के विशेष शर्मा बेस्ट बैट्समेन, पारस बेस्ट बॉलर, श्रेय छिब्बर बेस्ट विकेट कीपर, प्रणव पुंज बेस्ट आल राउंडर, जबकि नेपाल के सूर्या लांमा बेस्ट फील्डर चुने गए। वहीं अंडर 19 में नेपाल के निशंक बेस्ट बॉलर, तमिलनाडू के एमएस प्रोमथ बेस्ट बैट्समेन, तमिलनाडू के ईश्वरन बेस्ट विकेट कीपर, पाकिस्तान के अशाद परवेज बेस्ट ऑल राउंडर, बिहार के अभिषेक कुमार बेस्ट फील्डर चुने गए। अपकमिंग प्लेयर में हरियाणा के दक्ष, कुनाल गुलिया, युघल राठी, चंडीगढ़ के मंतव्य वोहरा, पंजाब के करणदीप गिल, प्रतीक, नेपाल के हिमेश, प्रतिशत, तमिलनाडू के पवन को चुना गया। मुख्यअतिथि हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पूरी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर फेडरेशन के महासचिव अमरजीत कुमार, चेयरमैन विजय अरोड़ा, वरिष्ट उपप्रधान विनोद कुमार, प्रेस सुरेंद्र, हरियाणा वूमैन एसोसिएशन के प्रधान जया भारद्वाज, सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र गर्ग, बंतो कटारिया, उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल, डीसीपी अनिल धवन, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र राणा, सैय्यद साद्दिक, श्रीकांत गौड़, अनिल आर्य, आशीष राय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें