फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी मुश्किलें: आज घने कोहरे, कड़ाके की सर्दी-शीतलहर का अलर्ट, कालका-शिमला रेल ट्रैक भी बंद

Mon, 24 Jan 2022 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/हिसार/चंडीगढ़ (हरियाणा)

सार

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बारिश ने 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। जनवरी में रविवार तक रिकॉर्ड लगभग 69.36 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 1995 में सर्वाधिक 69.8 मिमी बारिश हुई थी। 
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में जलभराव होने से सब्जियों की फसलों में भारी नुकसान का अंदेशा है। कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों में नुकसान का अंदेशा जताया है। किसानों ने सरकार से गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन


पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला आदि जिलों में दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। पंचकूला में शनिवार को दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार शाम तक जारी रहा। इस दौरान सर्वाधिक 69 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 57 और इसके बाद शाम तक 12 एमएम बारिश हुई। इसी तरह कुरुक्षेत्र में रविवार शाम तक कुल 53, अंबाला में 45.8, यमुनानगर में 35 एमएम बारिश हुई। वहीं, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हिसार में 21.6, रोहतक में 23.6, गुरुग्राम में 22.5 बारिश हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश और बादलों के चलते रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर रहा। पंचकूला में अधिकतम तापमान 11.2 और हिसार में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हिसार में रविवार को दोपहर बाद मौसम साफ हुआ लेकिन शीतलहर से लोग परेशान रहे। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भिवानी, सिरसा और चरखी दादरी में दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। 

घना कोहरा, कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का यलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने सोमवार से कड़ाके की सर्दी (कोल्ड-डे) और 25 से 27 तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

720 फीसदी ज्यादा बारिश 
एक से 23 जनवरी तक प्रदेश में 67.3 एमएम औसत बारिश हो चुकी है। जो 720 फीसदी ज्यादा है। इस अवधि में हरियाणा में सामान्य तौर पर 8.2 एमएम बारिश होती है। रविवार को प्रदेश में 11.8 एमएम औसत बारिश हुई। 

ठंड से राहत के नहीं आसार 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि सोमवार से मौसम कुछ साफ हो सकता है लेकिन दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। शीतलहर चलने के साथ गलन बढ़ेगी। 

बर्फबारी और बारिश के चलते कालका-शिमला ट्रैक पर रेलगाड़ियों का संचालन बंद
हिमाचल में अधिक बर्फबारी व बारिश के चलते उत्तर रेलवे अंबाला मंडल की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर रेलगाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम के कारण ट्रैक पर पत्थर गिर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अंबाला मंडल के डीआरएम ने ट्विटर पर शनिवार शाम सूचना जारी की। सोमवार भी इस मार्ग पर ट्रेनें नहीं चलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें