फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: गृह मंत्री अमित शाह से मिले मनोहर लाल, बहादुरगढ़ में शख्स की गोली मारकर हत्या

Sat, 09 Oct 2021 05:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बहादुरगढ़ के गांव छारा में शुक्रवार की रात 40 वर्षीय व्यक्ति बिजेंद्र उर्फ मटरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ईंट सप्लाई का व्यवसाय करता था। हमलावर मटरू की स्कॉर्पियो गाड़ी भी ले गए। घटना से गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का व ‘मिठाई में कमी है’ तो लड़की होने की सूचना दी जाती थी। भ्रूण लिंग जांच गिरोह के यह कोड वर्ड होते थे, जिनका वे इस्तेमाल करते थे। यह खुलासा भ्रूण लिंग जांच में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हुआ है। भ्रूण लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार निजी अस्पताल के तकनीशियन दीपक व आरोपी महिला मीना को पुलिस ने रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पढ़ें हरियाणा की अन्य बड़ी खबरें

विज्ञापन


अमित शाह से मिले मनोहर लाल: केंद्रीय गृह मंत्री को दी किसान आंदोलन की जानकारी, जल्द खुल सकतीं दिल्ली की सीमाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह और मनोहर लाल के बीच किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। हरियाणा सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में चल रहे किसान आंदोलन की जानकारी दी। वहीं सिंघु व टीकरी बॉर्डर को खुलवाने पर भी चर्चा हुई। सीएम ने उम्मीद जताई है कि मामले का समाधान जल्द हो सकता है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता

सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम बेचैन हैं। जेल प्रशासन वकील से मिलने की इच्छा जाहिर की है। रंजीत हत्याकांड में सजा सुनाई जाने से एक दिन पहले सोमवार को वकील राम रहीम से सुनारिया जेल में आकर मुलाकात करेंगे। चार साल पहले अगस्त 2017 में सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


बहादुरगढ़: छारा गांव में शख्स की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

बहादुरगढ़ के गांव छारा में शुक्रवार की रात 40 वर्षीय व्यक्ति बिजेंद्र उर्फ मटरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ईंट सप्लाई का व्यवसाय करता था। हमलावर मटरू की स्कॉर्पियो गाड़ी भी ले गए। घटना से गांव में आक्रोश है। गांव के लोगों ने हमलावरों को शीघ्र पकड़ने की मांग को लेकर छारा में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: जगाधरी पहुंची डीएपी से भरी मालगाड़ी, कल 2600 एमटी पहुंचेगी भिवानी, खाद की किल्लत से निपटने की तैयारी

प्रदेश में रबी फसलों की बुआई के समय डीएपी खाद की किल्लत न हो इसके लिए सरकार ने अभी से कमर कस ली है। तमाम खाद एजेंसियों से बैठक करके हरियाणा सरकार ने पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलास्तर पर खाद की मांग और उपलब्धता का आंकड़ा मांगा गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

लखीमपुर मामला: 18 अक्तूबर को किसानों का बड़ा आंदोलन, देशभर में रोकेंगे ट्रेन, 12 को मनाएंगे शहीद किसान दिवस

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद सरकार के रवैये से क्षुब्ध होकर न्याय के लिए आंदोलन को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोककर विरोध जताया जाएगा। देशभर में आंदोलन को बढ़ाकर केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। साथ ही किसानों के अलावा आम लोगों से भी अपील की है कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 अक्तूबर को अपने घरों के आगे पांच मोमबत्तियां जलाकर उनके बलिदान को याद करें। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें