भाजपा नेता और महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट को रविवार सुबह गांव बिरही कलां में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने कन्नी प्रधान राजकरण पांडवान की अगुवाई में बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाए। किसान सड़क पर लेट गए और इससे बबीता फौगाट की गाड़ी के आगे चल रही पीसीआर को भी रुकना पड़ा। विरोध की वजह से बबीता फौगाट को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
अब सात जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना की वजह से लगे मौजूदा लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में दुकानें अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी। हालांकि इस दौरान दुकानदारों को ऑड-ईवन फार्मूले का पालन करना होगा। 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
एसटीएफ ने साढ़े आठ किलो अफीम के साथ पांच को दबोचा
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कैथल और कुरुक्षेत्र से 8.5 किलो अफीम जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबरें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा की पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मुझे एक पत्र लिखा है। इस पत्र की ऐसी भाषा है कि मैंने इसका जवाब देना भी उचित नहीं समझा और इसे अनदेखा कर दिया। इस पत्र से हमारी और उनकी सोच में अंतर नजर आता है। भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि मुझे सरकार चलाना नहीं आता। मैं भूपेंद्र हुड्डा को कहना चाहता हूं कि 2029 तक यही सरकार चलेगी।
पढ़ें विस्तृत खबर
केंद्र से मिलेंगे छह हजार इंजेक्शन: मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि अब तक ब्लैक फंगस के 750 मामले प्रदेश में आ चुके हैं। ब्लैक फंगस से करीब 50 लोगों की मौत हुई है। केंद्र से हमें ब्लैक फंगस के इलाज के लिए छह हजार इंजेक्शन मिलेंगे, इनमें से 1200 शीशियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा पांच हजार टीकों का हमने और ऑर्डर दिया है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर