पुलिस ने जबरदस्ती गाड़ी निकालनी चाही तो किसान सड़क पर लेट गए और काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे। साथ में बस में चल रहे पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और स्थिति को संभालते हुए बबीता फौगाट को वहां से निकाला। किसानों का कहना है कि इलाके की सभी खापों ने भाजपा और जजपा नेताओं के बहिष्कार की घोषणा कर रखी है और जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होते इनको गांव में नहीं घुसने देंगे। ये लोग भाईचारे को बिगाड़ने के लिए दौरे कर रहे हैं, जो सहन नहीं होंगे।
विरोध प्रदर्शन में ये रहे हैं शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में बिरही पांच कन्नी प्रधान राजकरण पांडवान, राजू मान, धर्मेंद्र छपार, बबलू फतेहगढ़, चरण सिंह, पृथ्वी नंबरदार, पूर्व सरपंच रामफल, सीटू मैहड़ा, कमलेश भैरवी, अमरपाल, इंद्र सिंह, विजय सिंह, ईश्वर, राजेश बिरही, राजेश मेहड़ा, बलबीर बिरही, जोगेंद्र, सुनील, कुलदीप, बलवान, राजबाला, कृष्णा शामिल हुए।