सरहद पर सिपाही देश की रक्षा के लिए हर मुश्किल हालात में तैयार रहते हैं और जान तक न्योछावर कर देते हैं। वहीं परिवार के लिए उनकी शहादत को साबित करना और सरकार से हक के लिए लड़ना उससे भी मुश्किल होता है। ऐसे ही एक मामले में शहीद के परिवार को इंसाफ के लिए 11 साल का इंतजार करना पड़ा। अब आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनका हक मिल गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर
खेलो हरियाणा से यूथ गेम्स के लिए तराशे जाएंगे खिलाड़ी
हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिए अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इन खेलों में मेजबान होने के नाते प्रदेश अधिक से अधिक पदक झटके इसलिए 27 से 29 अगस्त तक खेलो हरियाणा का आयोजन किया जाएगा। 20 खेलों में होने वाली ये प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया की तर्ज पर ही कराई जाएंगी ताकि उत्कृष्ट खिलाड़ी तराशे जा सकें।
पढ़ें विस्तृत खबर
स्वतंत्रता दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परड
पूरे पंजाब और हरियाणा में आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। हर वर्ग आज उत्सव मना रहा है। पिछले कई महीनों से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने भी अपने अंदाज में आजादी का उत्सव मनाया। इस दौरान किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर परेड निकाली तो वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही।
पढ़ें विस्तृत खबर