कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एंटीबायोटिक की शीशी पर रेमडेसिविर का स्टीकर चिपका कर पांच करोड़ कमाने वाले मुख्यारोपी मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद शहवार को पानीपत की सीआईए-तीन ने गिरफ्तार किया है। मोहम्मद शहवार के साथ तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है। इनमे से दो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और एक पंजाब के मोहाली का रहने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंचायत चुनाव को लेकर सीएम ने कही बड़ी बात
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में अदालत के फैसले के बाद ही पंचायत चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा। अगस्त में पंचायत चुनावों की अटकलों पर विराम लगाते हुए सीएम ने कहा कि कुछ विषय कोर्ट में विचाराधीन हैं, इस पर 22 अगस्त को सुनवाई होनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ग्रामीण निजी स्कूलों को करोड़ों की चपत
हरियाणा के ग्रामीण अंचल में स्थित निजी स्कूलों को एसएलसी की अनिवार्यता खत्म होने से करोड़ों की चपत लगी है। हजारों बच्चे बिना फीस भरे ही स्कूल छोड़ गए। एसएलसी जरूरी न होने से उन्हें सरकारी स्कूलों में आसानी से दाखिला भी मिल गया। सबसे अधिक नुकसान हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को उठाना पड़ा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यूथ कांग्रेस चुनाव: दिग्गजों के बेटे मैदान में
कहने को तो प्रदेश यूथ कांग्रेस में चुनाव होगा लेकिन इसके बाद भी युवा कांग्रेस में नेता पुत्रों का ही दबदबा रहेगा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक दिग्गज नेताओं ने अपने बेटों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अपने पिता के प्रभाव से शायद नेता पुत्र जीत भी जाएंगे। यूथ कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर