फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Icon: अंतरराष्ट्रीय शूटर गौरी और पैरालंपियन अमित बने हरियाणा चुनाव आयोग के यूथ आइकॉन

Sun, 19 Jun 2022 07:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि अमित पैरालंपियन एथलीट हैं। उन्होंने लंदन पैरालिंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि रियो और टोक्यो में भी देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
गौरी श्योराण और अमित सरोहा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए अंतरराष्ट्रीय शूटर गौरी श्योराण और तीन बार के पैरालंपियन अमित सरोहा को यूथ आइकॉन बनाया है। 19 जुलाई को होने वाले नगर निगम चुनावों के साथ ही अगले एक साल तक होने वाले सभी चुनावों के लिए इन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग ने स्वैच्छिक आधार पर यह जिम्मेदारी दी है, इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। एक साल तक वे युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि अमित पैरालंपियन एथलीट हैं। उन्होंने लंदन पैरालिंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि रियो और टोक्यो में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। अमित ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि चुनाव में युवाओं को प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। एक खिलाड़ी के तौर पर इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा। सभी युवा चुनाव में मतदान जरूर करें।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट गौरी श्योराण इससे पहले राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय महिला क्लब की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप से लेकर दक्षिण एशियाई खेलों तक उनके नाम 26 अंतरराष्ट्रीय पदक हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के लिए युवाओं को आगे लाने का मौका मिलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। खेल का मैदान हो या चुनाव, खिलाड़ी का योगदान हमेशा अहम होता है। उनका युवाओं से अनुरोध है कि मतदान अवश्य करें। आप अच्छे प्रतिनिधि चुन सकते हैं। नए और पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता अवश्य आगे आकर मतदान करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें