सेल्फी विद डॉटर अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान प्रतिशत की मुहिम शुरू की है। इसके तहत वे माता पिता को प्रेरित कर अविवाहित बेटियों से मतदान करवाने की मुहिम चला रहे है। हरियाणा के राज्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने भी इस मुहिम की सराहना की है।
विज्ञापन
सुनील जागलान ने बताया कि संस्था के सर्वे में पता चला कि उतर भारत में अविवाहित लड़कियों का मतदान प्रतिशत बहुत कम है। इसमें भी हरियाणा में स्थिति ज्यादा खराब है।
इसलिए हमने अपील की है कि मतदान केंद्र में माता-पिता अपनी बेटी के साथ मतदान करने के बाद सेल्फी विद डॉटर को #selfiewithdaughter लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें या www.selfiewithdaughter.org पर अपलोड करें। इन फोटो में से तीन को नौ जून को अंतरराष्ट्रीय सेल्फी विद डॉटर दिवस पर बेस्ट सेल्फी विद डॉटर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।