फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बनते ही फेसबुक पर सबके 'मनोहर' हुए खट्टर

Fri, 24 Oct 2014 09:18 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री सोशल साइट्स पर भी काफी सक्रिय हैं। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और उनके नाम की सीएम के रूप में घोषणा होने तक करीब 11 हजार से ज्यादा लोग फेसबुक पर उनसे जुड़ चुके हैं। उनके फेसबुक पेज को अब तक 75 हजार 331 लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि मंगलवार दोपहर दो बजे तक लाइक की संख्या 64 हजार थी।
विज्ञापन


खट्टर मुख्यमंत्री नामित होने के बाद से काफी व्यस्त हो गए हैं, इसके बावजूद वे ट्विटर और फेसबुक से निरंतर जुड़े हैं। उनका मनोहर लाल खट्टर नाम से वेबसाइट भी है, जिसके माध्यम से वे निरंतर लोगों के संपर्क में हैं। चुनाव प्रचार के समय उनकी यह वेबसाइट काफी हिट रही।

इस वेबसाइट के माध्यम से ही लोगों को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के अपडेट मिले। इनकी वेबसाइट पर भाजपा का नया सदस्य बनने के लिए भी अलग से पेज बना हुआ है। जब मनोहर लाल खट्टर का नाम मंगलवार को दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के लिए तय हुआ, उसके तुरंत बाद ही उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए पार्टी और लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

ट्विटर और फेसबुक पर दिवाली की बधाई दी

मालूम हो कि पिछले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का न तो कोई फेसबुक खाता था और न ही उनका कोई आफिशियल वेबसाइट थी। ऐसे में नए मुख्यमंत्री के सोशल साइट में खाता होने से हरियाणा के लोग आसानी से उनके संपर्क में रहेंगे।

दिवाली की दी बधाई
खट्टर ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार समृद्ध सामाजिक परंपरा, संस्कृति और संस्कारों से सरोकार रखने वाला पर्व है, जिसका पौराणिक महत्व भी है। दीपावली का उजियारा अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप जलाकर अज्ञान, लोभ, ईर्ष्या, क्रोध और अहंकार को त्याग कर विवेक, सद्भाव और प्रेम के माध्यम से समाज में प्रकाश फैलाने वाला है। हरियाणा अपने समृद्धि को अग्रसर रहे, ऐसी कामना मैं करता हूं। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा

हरियाणा की जनता और उनके चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने मुझमें अपना विश्वास व्यक्त किया है, इसके लिए उनका ह्दय से आभार जताता हूं। भाजपा के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, जिनके अथक परिश्रम के बल पर हरियाणा में पहली बार हम सरकार बनाने जा रहे हैं। हम सबके नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे प्रदेश की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।

इसके बाद उन्होंने एक ट्विट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और हमारी सरकार बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के पारदर्शिता वाला प्रशासन देगी। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस देने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सूद का कहना है कि वे लंबे समय से मनोहर लाल खट्टर को जानते हैं। उनका कहना है कि वह खट्टर बहुत मेहनती हैं। वे जिस काम में लग जाते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। उनका कहना है कि आईटी के मामले में तो खट्टर काफी एक्सपर्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें