फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज हड़तालः वोल्वो की सभी बसें एडवांस में फुल, सीटीयू कर्मचारियों ने दिया अल्टीमेटम

Sun, 21 Oct 2018 10:23 AM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन
हरियाणा के लिए बसें नहीं चलने से लोग पांचवें दिन भी परेशान रहे। सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी से शनिवार को भी हरियाणा रोडवेज की एक भी बस नहीं चली। इससे यात्री खासे परेशान रहे। जिन लोगों ने वोल्वो में अपनी टिकट बुक कराई उन्हें अधिक चिंता हो रही है। हरियाणा रोडवेज के पूछताछ काउंटर पर लोग पूछने के लिए आ रहे हैं। वोल्वो की एडवांस टिकट बुक कराने वाले मुसाफिर भी बस अड्डे आकर इसकी पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


वोल्वो की सभी बसें एडवांस में फुल हैं। आईएसबीटी सेक्टर-17 से हरियाणा रोडवेज की 34 बसें वोल्वो चलती हैं। जानकारी के अनुसार 21 अक्तूबर सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 22 अक्तूबर सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच चलनेवाली सभी वोल्वो बसों की टिकटें एडवांस में बुक हैं। हड़ताल होने के कारण बसें नहीं चल रही हैं। ऐसे में वोल्वो की बुक टिकटों के पैसेंजरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सीटीयू और पंजाब रोडवेज की चांदी
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के कारण सीटीयू और पंजाब रोडवेज की बसों की रफ्तार तेज हो गई है। सीटीयू की हर रोज आईएसबीटी-17 से 8 एसी और 12 नॉन एसी बसें चलती हैं। शनिवार को सीटीयू ने 12 अतिरिक्त बसों को उतारा जबकि पंजाब रोडवेज ने 15 अतिरिक्त बसों को चलाया है।
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट वर्क्स यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि बैठक करके फैसला लिया है कि यूनियन हरियाणा रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों के साथ है। 21 अक्तूबर को सुबह से ही हरियाणा के लिए सीटीयू की एक भी बसें नहीं चलेगी। यूनियन ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि हरियाणा सरकार हड़ताली कर्मचारियों की मांगे नहीं मानती तो और कड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन

टैक्सी वालों को खूब मिल रही हैं सवारियां

हरियाणा रोडवेज बस
बसों से यात्रा करनेवाले यात्रियों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। टैक्सी वाले एक व्यक्ति का दिल्ली के लिए 600 से 700 सौ रुपये तक का किराया ले रहे हैं। यदि स्पेशल कार करनी हो तो दिल्ली के लिए 3500 रुपये किराया है। टैक्सी वालों को खूब सवारियां मिल रही हैं। हड़ताल से पहले दिन में दो या चार कारें ही बुक होती थी। अब तो कार बुक होने के अलावा शेयरिंग और सिंगल यात्री भी जा रहे हैं।

क्या कहते हैं लोग....
दिल्ली के लिए वोल्वो में टिकट थी। जब बस अड्डे पहुंचे तो पता चला हड़ताल है। टैक्सी स्टैंड पर आया हूं। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। बड़ी परेशानी हो रही है। टैक्सी से दिल्ली जाऊंगा।
- मीत सिंह, आर्टिस्ट, निवासी सेक्टर-29 चंडीगढ़।

मेरी बहन को दिल्ली जाना है। वोल्वो की टिकट एडवांस में बुक कराई है। यह पता करने आए हैं कि रविवार को वोल्वो चलेगी या नहीं। कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
- नमन निवासी सेक्टर-21 चंडीगढ़

बस अड्डे पर आने के बाद चला कि हरियाणा रोडवेज की हड़ताल है। अन्य रोडवेज की बस चल रही हैं, लेकिन उसमें सीट मिलना मुश्किल है। टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।
- रवि शर्मा, यात्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें