फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलटी

Fri, 24 Jul 2015 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लालड़ू(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर वीरवार दोपहर दोपहर करीब दो बजे एक्टिवा सवार युवक-युवती को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस गांव सरसीनी के पास पलट गई। हादसे में 12 से ज्यादा सवारियों को चोटें आईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र जा रही चंडीगढ़ डिपो की बस में 50 सवारियां मौजूद थीं। बस के कंडक्टर अमित कुमार ने बताया कि सफेद एक्टिवा पर एक युवक व युवती बातें करते-करते अचानक दाईं तरफ बस के आगे आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बस ड्राइवर गुगन ने जोरदार ब्रेक लगा दिया।

जिससे बस अनियंत्रित हो गई और घूम कर कंडक्टर साइड डिवाइडर पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद फैक्ट्रियों के मजदूरों, ढाबों पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने बस के आगे के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। कुछ घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


हादसे के कुछ ही देर बाद ही एनएचआई के अधिकारी व स्टाफ, स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में बस को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग की एक साइड का यातायात भी प्रभावित हुआ।

ट्रैफिक इंचार्ज मनफूल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद एक्टिवा सवार भी गिर गए, लेकिन उनको चोटें नहीं आईं। इसके बाद युवक-युवती एक्टिवा छोड़कर चले गए।

एएसआई नैब सिंह के अनुसार, पुलिस के पास घायलों की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम तक लालड़ू थाने में कोई भी शिकायत लेकर नहीं आया था। उन्होंने कहा यदि शिकायत आती है तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें