इसी प्रकार, कांग्रेस के विधायक सीधे दिल्ली से बस के माध्यम से चंडीगढ़ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी नंबर 70 पहुंचे। इससे पहले उन्होंने कुरुक्षेत्र में नाश्ता किया। हुड्डा की कोठी पर रणनीति के बाद फिर हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेसी विधायक विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के कमरे में कांग्रेसी विधायकों को बैठाया गया।
यहां से मतदान स्थल तक विधायकों को पहुंचाने की जिम्मेदारी राव दान सिंह ने निभाई। एक-एक करके उन्होंने 3 से 4-4 विधायकों का ग्रुप बनाया और मतदान के लिए ले गए। कुछ इसी रणनीति के तहत निर्दलीय विधायकों ने भी मतदान किया। मतदान होने से पहले किसी भी दल ने विधायकों को अकेला नहीं छोड़ा और उनके बाड़ेबंदी बरकरार रखी, ताकि कहीं क्रास वोटिंग न हो सके। मतदान के बाद विधायक अपनी अपनी गाड़ी से निकले।
कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी अपनी गाड़ियों से पहुंचे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रणजीत सिंह चौटाला, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, कंवरपाल गुर्जर और कमल गुप्ता सुबह विधानसभा पहुंचे। वहीं, कांग्रेस कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी और कुलदीप वत्स भी अपनी अपनी गाड़ी से आए। जेजेपी के नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम भी बस के बजाय अपनी गाड़ी से ही विधानसभा पहुंचे।