फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : निजी एजेंसियां होंगी बाहर, सरकार खुद तैयार करवाएगी भर्ती परीक्षाओं के पेपर

Thu, 25 Nov 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

भर्तियों में फर्जीवाड़े के बाद परीक्षा प्रणाली में बदलाव की तैयारी। आयोग तैयार कर रहे खाका, जल्द मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला।
विज्ञापन
hssc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी एजेंसियों को बाहर कर अब भर्ती परीक्षाओं के पेपर प्रदेश सरकार खुद तैयार करवाएगी। भर्तियों में लगातार फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार तमाम परीक्षा प्रणाली अपने नियंत्रण में लेने की तैयारी में है। हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इसका खाका तैयार करने में जुटे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री इस संबंध में आयोग के अधिकारियों व प्रतिनिधियों से बैठक कर अंतिम फैसला लेंगे।

विज्ञापन


  फिलहाल एचपीएससी और एचएसएससी की भर्तियों के पेपर तैयार करना, सिक्योरिटी, परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी, रोल नंबर तैयार करने और पेपर कंडक्ट कराने का काम निजी कंपनियों के पास है। ओएमआर शीट स्कैन करने, रिजल्ट बनाना और उत्तरकुंजी में आपत्तियों का काम भी निजी कंपनियों के हाथों में है। आयोग का काम इन कंपनियों पर निगरानी का है, लेकिन स्टाफ और ढांचा नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। 

भर्तियों में हो रही फर्जीवाड़े से फजीहत के बाद अब दोनों आयोग परीक्षा प्रणाली को लेकर नए सिरे से मंथन कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों के परीक्षा प्रणाली को भी देखा जा रहा है, ताकि दोबारा से इसको फुल प्रूफ किया जा सके। अभी तक के मंथन और सुझावों में ये बात सामने आई है कि निजी कंपनियों से परीक्षा प्रणाली से संबंधित कार्य छीनकर आयोग ही अपना पूरा ढांचा तैयार करे, ताकि हर स्टेप पर नियंत्रण हो। 
विज्ञापन


जल्द मसौदा सरकार को भेजेंगे
एचपीएससी के चेयरमैन आलोक वर्मा ने कहा कि भर्तियों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पूरी परीक्षा प्रणाली के ढांचे में बदलाव का मसौदा तैयार किया जा रहा है। एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने भी कहा कि जल्द ही मसौदा तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। अंतिम फैसला सीएम लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें