हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई। इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोक दल(इनेलो) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत इनेलो ने 62 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। शुक्रवार देर शाम जारी की गई सूची के अनुसार मौजूदा तीन विधायकों के नाम पहली सूची में नहीं है।वहीं 2 सीटों पर पत्नी की जगह पति और पति की जगह पत्नी को जगह दी गई है। मेनिफिस्टो शनिवार 02 अगस्त को जारी किया जाएगा।