फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अदब और शिष्टाचार से पेश आएंगे पुलिसकर्मी, इस राज्य ने शुरू किया 'ऑपरेशन श्रीमान'

Fri, 04 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने जनता के मान-सम्मान को बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए ‘ऑपरेशन श्रीमान’ की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस कर्मी विभिन्न ड्यूटी के दौरान नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए शिष्टाचार का पालन करेंगे और अदब से पेश आएंगे। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने सभी रेंज एडीजीपी, आईजी, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों को जनता खासकर गरीबों के साथ पुलिस के व्यवहार को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया था। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सम्मानपूर्वक करना चाहिए। हालांकि, पुलिस के अधिकांश कर्मी जनता के प्रति सभ्य और विनम्र हैं, फिर भी नाकाबंदी, गश्त ड्यूटी, चेकिंग ड्यूटी, पीसीआर ड्यूटी, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट, अन्य स्थानों पर रहते हुए पुलिसकर्मी जनता के साथ विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करें व असभ्य व्यवहार करने से बचें। 

विज्ञापन

haryana police
ऑपरेशन श्रीमान 31 जनवरी 2019 तक जारी रहेगा। संधू ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के साथ-साथ रेंज और जिला स्तर पर भी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए सॉफ्ट स्किल विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

 जनता के साथ सभ्य व्यवहार का प्रशिक्षण भी पुलिस के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा होगा। सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मियों को राज्य, रेंज और जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। पुलिसकर्मी आमजन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान करने का भी प्रयास करें ताकि लोगों में पुलिस के विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

चुनावों के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा
कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए बीएस संधू ने कहा कि संसदीय चुनाव आने वाले हैं, जींद विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसलिए पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अभी से आवश्यक प्रबंध करे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें