फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घर में हुई चोरी तो ASI पहुंचा पंडोखर धाम, बाबा बोले- पंजाब सीमा से पकड़ा जाएगा चोर, घर में है सुराग

Sat, 31 Dec 2022 11:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

चांदनीबाग थाना के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि वह जींद के गांव सिवाह का रहने वाला है। हाल में वह पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर 151 में परिवार सहित रहता है। 23 दिसंबर को उसके क्वार्टर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन
पंडोखर धाम पहुंचा एएसआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मियों के घर से सोना और लाखों की नकदी चोरी करने वाले चोर को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। अब चांदनीबाग थाने में तैनात पीड़ित एएसआई कृष्ण कुमार पंडोखर दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने गद्दीनशीन बाबा से अपने क्वार्टर में चोरी करने वालों के बारे में पूछा।

विज्ञापन


इसके जवाब में बाबा ने कहा कि सुराग तुम्हारे क्वार्टर में ही छिपा है, जाकर चेक करो। जल्द पुलिस पंजाब बॉर्डर से दो से तीन आरोपियों को पकड़ेगी लेकिन माल मिले या न मिले, यह नहीं पता। एएसआई चोर का नंबर मांगने लगा और कहा कि उसे चोर मिल जाए, मुझे माल की जरूरत नहीं है। इस पर बाबा ने कहा कि पहले तो तुम्हारा पता करना होगा। कही ऐसा न हो कि किसी की हत्या हो जाए और पुलिस भागीदार हमें बना दें।


बाबा और एएसआई के बीच हुई बातचीत के मुख्य अंश

एएसआई: सर मेरे घर में एक महीने में दो बार चोरी हो गई है।
बाबा: कब हुई चोरी

एएसआई: पिछली तारीख नहीं पता, मगर अब 25 दिसंबर की रात को हुई है।
बाबा: सामान तो काफी चोरी हुआ है। पैसा, सोना, चांदी समेत तमाम सामान चोरी हुआ है। इसकी सूचना आपको 26 की सुबह पता लगी है।

एएसआई: हां जी, बिल्कुल ऐसा ही है।
बाबा: तो अब बताओ, क्या चाहते हो?

एएसआई: जनाब, मैं तो चोर का पता चाहता हूं।
बाबा: अब पुलिस हमसे चाह रही है कि उन्हें चोर का पता मैं बताऊं। यानी हरियाणा पुलिस के हनुमान जी ये चाहते हैं। कोई नहीं, मदद करूंगा। शक्ति बनी ही इसलिए है।

एएसआई: शक्ति से बड़ा कुछ भी नहीं है।
बाबा: पंजाब बॉर्डर से आपके घर चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे। मगर, माल बरामद हो या न हो, ये नहीं पता। एक अपराधी पकड़ा जाएगा, जिससे उनकी पूरी चेन का पता लगेगा।

एएसआई: बहुत-बहुत धन्यवाद।
बाबा: जिस समय आपके यहां चोरी हुई, आप कहां गए थे?
एएसआई: मैं अपने पैतृक गांव जींद जिला के गांव सिवाह गया था।

बाबा: 23 दिसंबर को आप नकली लिखा-पढ़ी करवा कर छुट्टी चले गए थे।
एएसआई: जी, मुझे जरूरी काम था।

बाबा: सरकारी क्वार्टर में चोरी की सूचना आपको बलबीर और उसकी पत्नी कविता ने दी है। पहले कविता ने फोन किया था।
एएसआई: हां, जी।
विज्ञापन

बाबा: आपने, 3 लाख 75 हजार का नुकसान प्रथम दर्ज करवाया है, जोकि सही नहीं है। चोरी इससे भी अधिक है।
एएसआई: हां जी, ऐसा ही है।

बाबा: तुम्हारे सरकारी क्वार्टर नंबर 151 में ही सुराग छिपा है। वापस जाइए मिलेगा। पंजाब बॉर्डर से अपराधी मिलेगे।
एएसआई: बस चोर का पता लग जाए, उसका नंबर मिल जाए।

बाबा: सब मिल जाएगा लेकिन पहले तुम्हारी जानकारी निकालनी पड़ेगी। कही ऐसा न हो, किसी की हत्या हो जाए और उसके भागीदार हमें बना दो।
एएसआई: नहीं जी, नहीं। ऐसा नहीं होगा।
बाबा: चलिए, जल्द समाधान होगा।

40 तोला सोना, 3.75 लाख कैश चोरी
चांदनीबाग थाना के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि वह जींद के गांव सिवाह का रहने वाला है। हाल में वह पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर 151 में परिवार सहित रहता है। 23 दिसंबर को उसके क्वार्टर में चोरी हो गई। सूचना मिलने पर वह क्वार्टर में पहुंचा तो क्वार्टर के मेन दरवाजे का लॉक खुला हुआ था। अंदर के कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी का सारा सामान, कपड़े बिखरे थे।

अलमारी से 3.75 लाख का कैश, 10 तोला सोने की चेन लॉकेट समेत, 15 तोला के तीन कड़े, तीन तोले का नेकलेस, तीन तोला का मगंल सूत्र, एक तोला की बच्चे की सोने की चेन, एक तोला की गलसरी, 8 तोला की 12 सोने की अंगूठियां, दो तोला वजनी किट्टी सेट, चार तोला वजनी 2 सेट, 2 तोला वजनी 1 चेन लॉकेट, 4 तोला वजनी 5 जोड़ी झुमके, आधा तोला वजनी सोने के घुगंरू और करीब 1 किलो चांदी के जेवर गायब थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें