फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: तुरंत प्रभाव से एक IAS तथा 33 HCS अफसरों के तबादले, देखिए लिस्ट

Fri, 03 Jun 2016 09:53 AM IST
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
एक आईएएस तथा 33 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से प्रदेश के एक आईएएस, 33 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मेवात (नूंह) के उपायुक्त मनीराम शर्मा को मेवात विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। गिरीश अरोड़ा को अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीआरडीए) के अलावा एपीजेड, अंबाला का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजेश जोगपाल को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं डीआरडीए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


अंजू चौधरी को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पलवल लगाया गया है। नरहरि सिंह बांगड़ को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, झज्जर नियुक्त किया गया। राम कुमार को मौजूदा पद के अलावा आरटीए भिवानी के सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। मनोज कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए रेवाड़ी तथा माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड गुड़गांव का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

दिनेश सिंह यादव को नगर निगम अंबाला का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि अंबाला नगर निगम के आयुक्त सुरेन्द्र सिंह को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), सह-अतिरिक्त कलेक्टर फिरोजपुर झिरका तथा आरटीए मेवात का सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. सरिता मलिक को सचिव राज्य सूचना आयोग, हरियाणा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के उप-सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। महेन्द्र पाल को सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक जबकि उप मंडल अधिकारी(नागरिक)शाहबाद हवा सिंह को सहकारी चीनी मिल शाहबाद के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सतपाल शर्मा को संयुक्त परिवहन आयुक्त लगाया गया है। अमरदीप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पलवल को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर बावल नियुक्त किया गया है। बीर सिंह कालीरामण को सहकारी चीनी मिल पलवल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। सुभाष श्योराण को आरटीए फरीदाबाद का सचिव नियुक्त किया गया है। सतबीर सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट फरीदाबाद लगाया गया है। सुभीता ढाका को उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह- अतिरिक्त कलेक्टर गन्नौर और सहकारी चीनी मिल सोनीपत का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

सुभाष चंद्र सिहाग को सिटी मजिस्ट्रेट, कैथल के अलावा सहकारी चीनी मिल कैथल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सुरेश कुमार चहल को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) पलवल सहित आरटीए पलवल के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नवीन कुमार आहुजा को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) बिलासपुर लगाया गया है। अजय मलिक को सिटी मजिस्ट्रेट पलवल लगाया गया है। मनीषा शर्मा को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) बहादुरगढ़ लगाया गया है जबकि अमित कुमार को संपदा अधिकारी, हुडा, रोहतक नियुक्त किया गया है। 

पूजा चांवरिया को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) रतिया लगाया गया है। अजय चोपड़ा को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) बेरी के साथ-साथ नगर निगम रोहतक का संयुक्त आयुक्त भी लगाया गया। भारत भूषण गोगिया आरटीए, अंबाला का सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही डॉ. एकता चोपड़ा को हिपा गुड़गांव का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया जबकि कुशल कटारिया को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) रेवाड़ी लगाया गया है। अल्का चौधरी को सिटी मजिस्ट्रेट गुड़गांव लगाया गया है। संपदा अधिकारी, हुडा, हिसार सुमित कुमार को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा आरटीए हिसार के सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड और उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) कालका आशुतोष राजन को नगर निगम पंचकूला के संयुक्त आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे भारत भूषण को सिटी मजिस्ट्रेट यमुनानगर के अलावा नगर निगम, यमुनानगर के संयुक्त आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अनिल नागर को सिटी मजिस्ट्रेट मेवात नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें