शहीद सतपाल की शादी बरवाला के गांव भैणी बादशाहपुर में करीब 6 साल पहले प्रोमिला से हुई थी। सतपाल को दो बेटियां हैं, जिनमें साढ़ चार साल की साक्षी और दूसरी अढ़ाई साल की मानवी है। सतपाल दो बहनों का इकलौता भाई था।
11 साल पहले हुआ था सेना में भर्ती
सतपाल के चचेरे भाई परवेश व राकेश के अनुसार सतपाल में बचपन से ही सेना में जाने का जज्बा था। करीब 11 साल पहले कड़ी मेहनत कर उसने अपने सपने को साकार किया और सेना में भर्ती हो गया। पिछले 3 साल से उसकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में थी।
पत्नी से बोला था- 15 दिन बाद छुट्टी लेकर आऊंगा
सतपाल ने बीते शनिवार अपनी पत्नी से फोन पर कहा था कि वह 15 दिन बाद छुट्टी लेकर आ जाएगा और उसके बाद ही हिसार में ड्यूटी ज्वाइन करेगा। परिजनों के अनुसार सतपाल जनवरी माह में छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर गया था। उसके बाद उसका तबादला मई माह में लद्दाख से हिसार हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते वह वापस नहीं आ पाया था।