फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4400 कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों का अनुबंध बढ़ेगा

Thu, 18 Jun 2020 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 4400 कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, एक साथ मिलेगा दो माह का वेतन
  • अनुबंध बनाने के लिए सीएम से मिली मंजूरी, मुख्य सचिव से होनी है स्वीकृति
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में हरियाणा के 4400 कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार इनका अनुबंध बढ़ाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से मंजूरी मिल गई है। अब मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की मंजूरी का इंतजार है। उनसे स्वीकृति के बाद एकमुश्त 31 मई 2021 तक अनुबंध बढ़ सकता है। यह अनुबंध इसी वर्ष 30 जून को खत्म होने जा रहा है। वहीं मार्च से मई तक रुके हुए वेतन में से मार्च-अप्रैल का वेतन भी जल्दी जारी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार निदेशालय ने वेतन के बिल बनाकर वित्त विभाग को भेजे थे लेकिन उन पर कुछ आपत्तियां लग गईं। दोबारा से बिल भेजे गए हैं, जिन के मंजूर होते ही दो महीने का वेतन जारी किया जाएगा। जून के वेतन को लेकर ये कर्मचारी असमंजस में हैं। बीते वर्षों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण इन्हें वेतन नहीं दिया जाता था लेकिन इस बार कोरोना के कारण गर्मी की छुट्टियां हुई ही नहीं और इनसे काम भी पूरा लिया जा रहा है। ऐसे में वेतन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। 


यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर लैब सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम नवनियुक्त शिक्षा निदेशक जे. गणेशन से मुलाकात की। लैब सहायक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्योंत ने बताया कि उन्होंने निदेशक से 30 जून को समाप्त हो रहे अनुबंध को आगे बढ़ाने, समान काम-समान वेतन व तीन महीने का रुका हुआ वेतन देने की मांग की है। प्योंत ने कहा कि सरकार को वेतन बढ़ोतरी भी करनी चाहिए, कम वेतन में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें