फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से राहत के बाद 44 इंस्पेक्टरों के लिए अच्छी खबर, जल्द पदोन्नत होकर बनेंगे डीएसपी

Sat, 01 Aug 2020 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • विज ने अपनी संस्तुति के साथ पदोन्नति की फाइल सीएम को भेजी
  • 2008 में सीधे लगे थे पुलिस इंस्पेक्टर, विज से की मुलाकात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार 44 पुलिस इंस्पेक्टर को पदोन्नत कर जल्द ही डीएसपी बनाने की तैयारी में है। पदोन्नति के लिए ये काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इन्हें हाईकोर्ट से भी राहत मिल चुकी है। गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को इनकी पदोन्नति की फाइल अपनी संस्तुति के साथ सीएम मनोहर लाल को भेज दी।

विज्ञापन


2008 में ये सीधे इंस्पेक्टर लगे थे। इनकी पदोन्नति में देरी मामला हाईकोर्ट जाने से हुई। 2004 में जो सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए व 2011 में पुलिस इंस्पेक्टर पदोन्नत हो गए। उन्होंने इन 44 इंस्पेक्टर से से खुद को सीनियर बताते हुए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 27 जुलाई 2020 को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने इनकी दो याचिकाओं को रद्द कर दिया व एक याचिका विचाराधीन रखी है।

इनकी पदोन्नति से स्टे हटा लिया है। साथ ही सरकार को इंस्पेक्टर से डीएसपी के पदोन्नति नियमों को स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं। जिससे कि भविष्य में ऐसा विवाद न खड़ा हो। हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार डीएसपी पद पर पदोन्नति के लिए वे सभी इंस्पेक्टर योग्य हैं, जिनके पास इंस्पेक्टर पद का आठ वर्षों का अनुभव है। फिर चाहे वह सीधे इंस्पेक्टर बने हों या प्रमोशन के जरिये। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद सरकार ने डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी की बैठक कर 44 पुलिस इंस्पेक्टरों की पदोन्नति की फाइल गृह मंत्री अनिल विज को भेज दी। जिसे विज ने अपनी स्वीकृति के साथ सीएम को भेज दिया है। शुक्रवार को ही इनमें से अधिकांश इंस्पेक्टर ने विज से मुलाकात भी की और जल्दी पदोन्नति आदेश जारी कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें