फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट, डीजीपी ने कहा- उपद्रवियों व दंगाइयों को नहीं बख्शा जाएगा

Tue, 26 Jan 2021 07:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने हाई अलर्ट राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने तमाम जिला पुलिस कप्तानों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार भी राज्य में हाई अलर्ट जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


डीजीपी ने दंगाइयों व उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज एडीजीपी/आईजी व जिला पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स भी लगा दी गई है। इतना ही नहीं पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। 

डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अब किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेगी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। दंगा करने वालों या अफवाहों के माध्यम से दंगा भड़काने वालों को हिरासत में लेकर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में हुए हिंसक प्रकरण के बाद किसान अपने गंतव्य स्थान की ओर लौट रहे हैं। इसके लिए पुलिस को चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहने को कहा गया है।

पुलिस सभी लोगों पर पैनी नजर रखते हुए उनकी वापसी को भी सुनिश्चित करेगी। इस दौरान अगर कोई सरकारी कार्यालयों, वाहनों सहित राज्य सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस बल का उपयोग करने से नहीं हिचकेगी। राज्य पुलिस बल 24 घंटे मुस्तैदी के साथ हाई रिस्क प्वाइंट पर गश्त भी करेगा।

सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
डीजीपी यादव ने कहा कि आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व अपना स्वार्थ साधने के लिए अफवाहों के माध्यम से शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकते हैं। इसके चलते पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की भ्रांति फैलाने वाली, भड़काऊ, उकसाने वाली व अराजकता फैलाने वाली पोस्ट शेयर व फॉरवर्ड की जाती है तो कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें व नवीनतम जानकारी के लिए हरियाणा पुलिस की वेबसाइट व ट्विटर हैंडल को फॉलो करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें