फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल को मंत्रालय सौंपे जाने पर फंसा पेच, अनिल विज खफा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- कोई नाराजगी नहीं

Wed, 29 Dec 2021 11:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के नए मंत्री कमल गुप्ता को मंत्रालय सौंपे जाने पर पेंच फंस गया है। उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। मंगलवार को डॉ. कमल गुप्ता ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली थी। 
विज्ञापन
डॉ. कमल गुप्ता व अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को हरियाणा में दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली हैं तो दूसरे हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता हैं। देवेंद्र सिंह बबली को विकास एवं पंचायत विभाग मिल गया है लेकिन डॉ. कमल के विभागों पर देर रात तक फैसला नहीं हो पाया। कमल गुप्ता आठवें और देवेंद्र सिंह बबली सातवें तल से मंत्रालय चलाएंगे।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रालय वितरण को लेकर नाराजगी दिखाई दी। गृह मंत्री अनिल विज समारोह से नदारद रहे। अनिल विज के पास स्वास्थ्य के अलावा गृह व शहरी निकाय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल फेरबदल में इन महकमों में से एक कमल गुप्ता को सौंपने की चर्चा है। 

कमल गुप्ता पेशे से डॉक्टर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य दिए जाने की अटकलें जोरों पर हैं, जिससे विज नाखुश बताए जा रहे हैं। मामला पार्टी आलाकमान के पास भी पहुंचा है। मंगलवार को वह शाम पौने चार बजे सीएम निवास से निकले और फिर सचिवालय गए लेकिन राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन




मंत्री बनने के इच्छुक विधायक ने भी समारोह से दूरी बनाए रखी। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी गैरहाजिर रहे। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार है। मंत्रिमंडल में 14 का कोटा पूरा हो गया। 

कोई नाराजगी नहीं, कोविड के दौरान विज का प्रदर्शन सराहनीय: धनखड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार या महकमों के नए सिरे से बंटवारे को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। कोविड के दौरान अनिल विज का कार्य सराहनीय रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से लड़ाई में उम्दा कार्य किया।

गठबंधन सरकार में अब पांच जाट मंत्री
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में अब पांच जाट मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के पहले से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, रणजीत चौटाला, जेपी दलाल व कमलेश ढांडा मंत्री के तौर पर कार्य करते आ रहे हैं। देवेंद्र बबली के मंत्री बनने के बाद अब इनकी संख्या पांच हो गई है। भाजपा को प्रदेश की जनता ने गैर-जाट के तौर पर अधिकतर सीटें जिताई थी, जबकि पूर्व सरकार में मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़ और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तक को लुढ़का दिया लेकिन समय का चक्र बदला और गठबंधन सरकार बनी। जिसमें अब 14 के कुल मंत्रिमंडल में पांच जाट मंत्री हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें