फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 9000 से अधिक JBT शिक्षकों को मिली पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग, आचार संहिता लागू होने से पहले फैसला

Sat, 16 Mar 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

ऑनलाइन स्कूल अलॉटमेंट के आर्डर आने के बाद अब शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
JBT - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हरियाणा के नौ हजार से अधिक शिक्षकों को अपनी पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग मिल गई। शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में काफी दिन से प्रक्रिया चल रही थी। इससे पहले सरकार जेबीटी शिक्षकों को स्थायी जिले अलॉट कर चुकी है। मौजूदा समय में इन शिक्षकों को अभी अस्थायी स्कूल मिले हैं।

विज्ञापन


चुनावों के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में इन शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। पूर्व सीएम मनोहर लाल जेबीटी शिक्षकों की बरसों पुरानी चली आ रही इस मांग को लेकर काफी गंभीर थे। उनके निर्देशों के बाद ही स्कूल शिक्षा विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू की थी।

ऑनलाइन स्कूल अलॉटमेंट के आर्डर आने के बाद अब शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया पहले से चालू होने की वजह से चुनाव आचार संहिता का असर इन पर नहीं पड़ेगा। यह सभी शिक्षक 2017 बैच के हैं। मनोहर सरकार ने 2017 में सभी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें