फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधानसभा का मानसून सत्र 25 से, नूंह हिंसा पर घेरेगा विपक्ष, बाढ़ से नुकसान के मुआवजे पर भी होंगे सवाल

Sat, 05 Aug 2023 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

विधानसभा सत्र की अवधि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी तय करेगी। विपक्ष बाढ़ और नुकसान के मुआवजे पर सरकार से सवाल पूछेगा। 
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा। इसकी अवधि कितनी होगी, इसका विधिवत निर्णय हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। हालांकि इस बार सत्र की अवधि तीन दिन रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस बार विधानसभा के मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। नूंह हिंसा और मोनू मानेसर के मुद्दे पर विपक्ष पूरी तरह से सरकार पर हमलावर रहेगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था को विपक्ष बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चले भड़काऊ पोस्टों पर रोक न लगने और बाढ़ के बाद बने हालातों को भी सदन उठाया जा सकता है।

बाढ़ से हुए नुकसान और पानी निकलने में देरी पर विपक्ष सदन में सवाल पूछेगा। कांग्रेस व इनेलो का कहना है कि सरकार ने मानसून से पहले बाढ़ की रोकथाम की सही से तैयारी नहीं की थी। विपक्ष मुआवजा बढ़ाने की भी बात कर रहा है।
विज्ञापन


सीईटी समेत नौकरियों के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार से सवाल पूछ सकता है। वहीं, सरकार भी विपक्ष को जवाब देने की पूरी तैयारी के साथ सत्र में आएगी। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देंगे। इसमें उनका साथ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें